मथुरा

जैत थाना क्षेत्र में बाइक पर पिस्तौल लहराकर जान से मारने की दी धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना जैंत अंतर्गत चंद्रोदय मंदिर परिसर से ड्यूटी पूरी कर लौट रहे एक कर्मचारी का तमंचा लहराते हुए पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि शिकायत के बाद नौकरी से निकाले गए उसके सहकर्मी छोटू ने अपने तीन अज्ञात नकाबपोश साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर जैंत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौंकीपुर कलां थाना फरह, निवासी नृपेन्द्र पाठक चंद्रोदय मंदिर में कार्यरत हैं। पीड़ित नृपेन्द्र ने बीते सप्ताह अपने सहकर्मी छोटू की किसी बात को लेकर विभाग में शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर छोटू ने मंदिर परिसर में ही उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
बीते 24 अगस्त की शाम करीब 10 बजे जब नृपेन्द्र अपनी ड्यूटी पूरी करके मंदिर के बाहर निकला, तो गेट पर पहले से मौजूद छोटू ने अपने तीन नकाबपोश साथियों की ओर इशारा करते हुए कह यही है नृपेन्द्र, आज इसका इलाज करना है। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर पिस्टल लहराकर और गाली-गलौज करते हुए नृपेन्द्र का पीछा करने लगे। पीड़ित ने अपनी बाइक तेज गति से चलाकर चार धाम चौकी पहुंचकर कांस्टेबल को पूरी घटना बताई। पुलिस द्वारा फोन करने पर आरोपी ने चौकी आने से मना कर दिया, लेकिन पीछा करने की बात स्वीकार की। घटनाक्रम के बाद कंपनी ने आरोपी छोटू को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने नृपेन्द्र को दोबारा फोन करके जान से मारने की धमकी दी कहा मेरी तो नौकरी चली गई, अब तू अपनी जान बचा लेना।​पीड़ित नृपेन्द्र पाठक की लिखित तहरीर पर थाना जैंत पुलिस ने नामजद आरोपी छोटू और उसके तीन अज्ञात नकाबपोश साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button