धनबाद

समस्याओं का करे समाधान, नहीं तो कतरास एरिया होगा चक्का जाम – महामंत्री रणविजय सिंह

संतोष कुमार दे
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, धनबाद (झा०खा०), तेतुलमारी एरिया कार्यालय में बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर वार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता छोटू सिंह एवं रमेश सिंह ने की। वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित हिंद मजदूर सभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह- बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित आतिशबाजी के हुई ।श्री सिंह का स्वागत सत्येंद्र सिंह और उनके साथियों ने किया एवं महाप्रबंधक ने भी श्री सिंह का स्वागत सम्मेलन कक्ष में बुके एवं शॉल देकर किया।मौके पर श्री सिंह के समक्ष एरिया 5 के महा प्रबंधक श्री राज कुमार एवं कतरास एरिया के सभी पदाअधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई।जहां श्री सिंह ने कहा कि संघ द्वारा मांगी गई सभी मांगे जायज है प्रबंधक 15 दिन के अंदर सभी मांगो के ऊपर संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करें अन्यथा संघ मैनेजमेंट के कार्य को बाधित करेगी।मौके पर महेश कुमार साव,पंचू सिंह,बृज बिहारी सिंह,रवि सिंह,आनंद सिंह,आलम अंसारी, सुदर्शन चौहान,पवन प्रसाद एवं सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button