अमरोहा
योगी के जन्मदिन पर गजरौला में जश्न

भाजपा विधायक राजीव तरारा ने बांटी मिठाई-शरबत, कहा- यूपी में अपराधी या जेल में या बाहर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा : गजरौला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कार्यक्रम में लोगों को शरबत और मिठाई वितरित की। उन्होंने सीएम योगी के दीर्घायु जीवन की कामना की।
विधायक तरारा ने योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है। सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
विधायक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके शासन में प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल मिला है। अपराधियों को जेल भेजा गया है या वे प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।