गोड्डा

चोरों के विरुद्ध की गई छापामारी में तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- चोरी के कई सामान बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मेहरमा थाना अन्तर्गत चोरी की घटित घटनाओं में संलिप्त चोरों के विरुद्ध लगातार छापामारी के क्रम में मेहरमा थाना कांड के अभियुक्त आशु कुमार मिश्रा, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता ताराकांत मिश्रा, ग्राम कसबा, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा के ग्राम कसबा में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा ग्राम कसबा में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में आशुतोष कुमार मिश्रा उर्फ आशु कुमार मिश्रा को कसबा से गिरफ्तार किया गया जिसके निशानदेही पर ग्राम अमजोरा पिरोजपुर से अमित कुमार दास, उम्र 34 बर्ष, पिता राम बिलास दास, सा० अमजोरा पिरोजपुर एवं सुरज रविदास, उम्र 29 बर्ष, पिता ज्योतिष रविदास, सा० पिरोजपुर सभी थाना मेहरमा, जिला गोड्डा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही के आधार पर कांड में चोरी हुए सामानों को भी बरामद किया गया।
वहीं बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है जिसके तहत मेहरमा थाना में बीएनएस के तहत दो मामले दर्ज हैं। वहीं छापेमारी के दौरान चोरी के सामानों में दो लाल रंग का एक्साएड कम्पनी का बैटरी, ट्रक का दो लोहा का पत्ती, एक काँसा का कटोरी, ट्रक का लोहा का एक झुला, एक सिलिंग पंखा, एक लोहा का टुलू पम्प, एक दिवार घड़ी, एक काँसा का थाली बरामद किया गया। उक्त छापामारी दल में पुअनि सौरभ कुमार ठाकुर थाना प्रभारी मेहरमा थाना, पुअनि सत्यदीप मेहरमा थाना, पुअनि जुगनु महथा मेहरमा थाना, सअनि सहदेव प्रसाद मेहरमा थाना, सअनि मनोज कुमार रंजन मेहरमा थाना, हव० अजय रजक मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड, पु०/159 वाल्मिकी कुमार मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button