कैराना

पावटीकलां में मामूली विवाद पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। गांव पावटीकलां में मामूली विवाद पर फायरिंग की गई। इस दौरान दो भाई बाल—बाल बच गए। मामले में पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को हथियार व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को गांव पावटीकलां निवासी अंकित और रवि के बीच दुकान पर बाल कटवाने के दौरान बनियान फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद रवि अपने भाई रजत के साथ तमंचे लेकर अंकित के घर के पास रास्ते में पहुंचा और गाली—गलौज करते हुए अंकित तथा उसके भाई अंकुश पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों भाई बाल—बाल बच गए थे। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। मामले में अंकित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गांव जंधेड़ी से बीबीपुर जाने वाले मार्ग पर तिराहे के पास स्थित ट्यूबवेल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक मस्कट, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button