क्या है भाई आज शाम…रोज यही बहाने
अधूरी तैयारियां देख भड़कीं हापुड़ की जिलाधिकारी IAS कविता मीणा । ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार।

14 नवंबर को मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड के गढ़मुक्तेश्वर में प्रत्येक वर्ष गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगता है । इस बार कार्तिक मेले की तैयारियों की जांच करने पहुंची डीएम कविता मीणा ने मेले में लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और बोलीं- क्या है भाई आज शाम… रोज यही बहाने!” मुझे नहीं सुनने ये बहाने
जिला पंचायत विभाग और उसके मेला ठेकेदार ने मेला स्थल पर समय से कार्य पूरा नहीं किया किया जांच करने पहुंची डीएम कविता मीणा ठेकेदार पर नाराज जिला पंचायत के ठेकेदार को जमकर लगाई फटकार । मेला ठेकेदार ने तय समय के अनुसार काम समाप्त नहीं किया था । कार्तिक पूर्णिमा मेले मे ठेकेदार को कई जगह टेंट लगाने सहित कई काम जिला पंचायत विभाग द्वारा दिया गया है।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को मेले की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करेंग। जिसके लिए तैयारियों का निरीक्षण के लिए डीएम कविता मीणा पहुंची और कार्यों में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार सौरभ को जमकर फटकार लगाई । किसी व्यक्ति ने इस मामले की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दी ।




