अमेठी

आपत्ति जनक वीडियो बना युवक की हत्या का कारण।

अभियुक्ता गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमेठी। संग्रामपुर थाने के पूरे रामा चौहान -गांव में युवक की गला रेत कर हत्या की घटना का खुलासा पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर कर दिया है। पुलिस ने एक युवक और युवती को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद गांव के लोग और परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। अंतिम संस्कार के समय गांव में बड़ी संख्या में भीम आर्मी और बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस मुख्य अभियुक्त को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सी ओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अभियुक्ता कुमकुम पुत्री बाँकेलाल कोरी निवासी ग्राम पूरे रामा चौहान मजरे पुन्नपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो अभियुक्ता ने बताया कि उसका और उसके जीजा के साथ में मृतक ने वीडियो बना लिया था। और उसी को लेकर वह अभियुक्ता के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था । इसी क्रम में घटना वाली रात को वह छत के रास्ते से अभियुक्ता के घर आया । अभियुक्ता ने पूर्व से ही अपने जीजा को बुलाकर पर्दे के पीछे छिपा रखा था । सागर (मृतक) के आते ही जैसे सागर पास में आया वैसे ही उसके जीजा बेद प्रकाश कोरी ने पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह गिर गया । दोनों ने उसका मुंह दबा दिया जिससे आवाज न निकले । फिर उसके जीजा ने कुल्हाड़ी से गले पर वार कर दिया, जब वह मर गया तो घर में रखी पन्नी से उसका सिर तथा गर्दन बांध दिये और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध कर उसे ले जाकर पास में स्थित सरिया (पशुशाला) में छिपा कर चले आये थे । रात में ही उसके जीजा कुल्हाड़ी लेकर छिपाने के लिये चले गये थे । घर में जहां पर खून गिरा था अभियुक्ता द्वारा उस जगह को रात में ही गोबर से लीप दिया गया था । थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा अभियुक्ता कुमकुम को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 238 बीएनएस की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button