पाकुड़

मोदी सरकार की ग्यारहवें वर्ष के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाने बात कही जा रही है। इसी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में रविवार को जिला स्तरीय कार्यशाला लिट्टीपाड़ा में हुई। इस बैठक में प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि देश की शिष्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की 11 साल पूर्ण होने पर हमें केंद्र सरकार की उपलब्धियां को पाकुड़ जिले में जन- जन तक पहुंचना है सेवा सुशासन और गरीब कल्याण विकसित भारत पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत 10 एवं 11 जून को प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा, 15 से 17 जून तक पंचायत चौपाल, 17 से 21 जून तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 25 जून को आपातकाल पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसी कड़ी में राज्य में व्याप्त लूट भ्रष्टाचार हत्या राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, अबुआ आवास का नाम पर कमीशन खोरी एवं स्थानीय जन समस्याओं को लेकर हेमन्त सरकार के विरुद्ध पाकुड़ जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालय में 24 जून को आक्रोश प्रदर्शन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में अजजा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, ज़िला महमंत्री सरिता मुर्मू,जिला मंत्री खितिस साहा, जामु मरांडी, बीरबल राय, सोशल मीडिया सह प्रभारी आशीष सेन,हिसाबी राय, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष जुनास टुडू,मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, धनेश्वर साह, सोहन मंडल, मनोरंजन सरकार, राम प्रसाद मंडल, संजीव साह, सपन दुबे, पवन भगत,कृष्णा मड़ैया, गणेश मंडल, किरण मंडल, रामजी साह, रामेशोल टुडू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button