चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण लगभग 100 एकड़ में लगी फसल नष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस ने अवैध अफीम खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम अंजन में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग अंजन के बिभिन इलाका में करीब 100 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है।वंही लगातार ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 1.14 डिलीवरी पाइप भी बरामद किया गया। पुलिस प्रशासन पर यह सवाल खड़ी हो रही है कि लगातार अवैध अफीम खेती के खिलाफ बीमारी अभियान चलाई जा रही है विभिन्न टेक्नोलॉजी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है इसके बावजूद भी आज तक अवैध खेती करने वाले व्यक्ति पकड़े क्यों नहीं गए हैं। आज तक पुलिस प्रशासन जितने भी कार्रवाई की है केवल स्थल से अवैघ अफीम की खेती और डिलीवरी पाइप बरामद की है। इतनी कार्रवाई होने के बाद एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं की गई है। वंही इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण एसआई सुबिन्दर राम एसआई दिव्य प्रकाश एसआई बदल महतो एसआई कमरुद्दीन पुलिस सशत्र बल के साथ साथ बनपाल कुलदीप कुमार शामिल थे।




