हापुड़

सिलेंडर की किल्लत से टली दुल्हन की शादी…

हलवाईयों को नहीं मिले गैस सिलेंडर..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने की मदद…

हापुड – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी का असर अब शादी समारोह पर भी पड़ने लगा है। ताजा मामला हापुड के बदनौली गांव का है, जहां गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण एक युवती की शादी टालनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक , गांव निवासी शिवानी की शादी 25 मार्च बुधवार को तय थी। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं, लेकिन हलवाईयों को खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर नहीं मिल सके। कई जगह प्रयास करने के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध न होने पर परिवार को मजबूरन शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। युवती की मां बिमलेश ने बताया कि उन्होंने छह सिलेंडर की मांग की थी, लेकिन कई दिनों तक गैस एजेंसियों के चक्कर काटने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिले। आसपास के गांवों में भी अतिरिक्त सिलेंडर की तलाश की गई, मगर कहीं से मदद नहीं मिल सकी। इसके चलते हलवाई, बर्तन और अन्य तैयारियां रुक गईं और शादी की नई तारीख 28 मार्च तय करनी पड़ी।मामले में परिजनों ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर समस्या बताई। इसके बाद प्रशासन की ओर से तत्काल तीन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए, जबकि तीन अन्य सिलेंडर अगले दिन देने की बात कही गई।जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि शादी के लिए सिलेंडर की मांग को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया गया है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों को भी आवेदन के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button