
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : थाना नौगांवा सादात क्षेत्र में सफाईकर्मी कुलदीप के लापता होने का मामला सामने आया है। कुलदीप हसनपुर में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। वह रविवार शाम को अपने गांव अलीपुर कलां में पिता जगदीश से मिलने आया था
सोमवार सुबह कुलदीप बिना किसी को सूचित किए बाइक से निकल गया। कुछ घंटों बाद अलीपुर कलां और फौलादपुर के बीच नहर की पटरी पर उसकी बाइक, जूते और हेलमेट बिना किसी निगरानी में मिले
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र की तलाशी शुरू कर दी। देर शाम तक कुलदीप का कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। कुलदीप की गुमशुदगी से गांव में चिंता का माहौल व्याप्त है।



