पाकुड़

मोदी सरकार ने देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम किया- सांसद

Modi government worked to take the country forward in every field- MP

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर कल देर शाम पाकुड़ नगर के भगत धर्मशाला में प्रोफेशनल मीट का आयोजन जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पिछले 11 साल की उपलब्धियों को चित्र प्रदर्शनी के रूप में दर्शाया गया। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने शिव शीतला मंदिर में वृक्षारोपण भी किया। प्रोफेशनल मीट को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 11 वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया। जिन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के विज़न के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम किया। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी जी ने कहा कि तीन दशकों बाद पहली बार बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए मोदी सरकार ने शिक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव किया। हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई भी नई शिक्षा नीति का प्रतिफल है। कार्यक्रम में भाजपा के वरीय पदाधिकारीगणों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button