जी-7 बैठक कनाडा से जुड़ी खबरें
कनाडा के प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे मोदी का स्वागत किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कनाडा के प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे मोदी का स्वागत किया।

कनाडा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंगलवार को कनैनिस्किस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री जी-7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सेशन’ में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वह जी-7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं से मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं पर जोर देंगे। यह एक दशक में मोदी की पहली कनाडा यात्रा है।
प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण कोरिया और मैक्सिको के राष्ट्रपति से मुलाकात की।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के कनैनिस्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनैनिस्किस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने ली जे-म्यांग के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर मैक्सिको की राष्ट्रपति से भी मुलाकात की और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,भारत-मैक्सिको के मधुर एवं ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के कनैनिस्किस में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मैक्सिको की राष्ट्रपति डॉ. क्लाउडियाशीन से मुलाकात की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने व्यापार, फार्मास्यूटिकल (दवा), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल नवाचार में भारत-मैक्सिको सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए।



