गोंड वीरांगना बलिदान दिवस मनायेगी सपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के सम्मान में आगामी 24 जून को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के द्वारा बलिदान दिवस बनाया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए निर्देश जारी करते हुए अपने पत्र में लिखा है कि वीरांगना महारानी दुर्गावती गढ़ मण्डला की रानी थी। वर्तमान में जबलपुर उनके राज्य का केन्द्र था। महारानी के सम्मान में 24 जून को 30 प्र० में गोंड आदिवासी समुदाय द्वारा बलिदान दिवस मनाने की परम्परा है। अतः समाजवादी पार्टी के सभी जिला/ महानगर कार्यालयों पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के समस्त जिलाध्यक्ष / महानगर अध्यक्ष / सांसद / पूर्व सांसद/विधायक / पूर्व
विधायक / विधान परिषद सदस्य/पूर्व विधान परिषद सदस्य / जिला पंचायत अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष / राष्ट्रीय / राज्यकार्यकारिणी के पदाधिकारी /सदस्यगण/सम्बद्ध प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष /प्रदेश अध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष एवं प्रमुख नेतागणों को शामिल होने को कहा गया है।

