इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने की बैठक
DC held a meeting regarding the successful implementation of Integrated Active Case Search Campaign
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में प्रोजेक्ट जागृति के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल सर्जन, सभी प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, एएनएम एवं सहिया के साथ बैठक कर तीन दिनों की रिपोर्ट की गहन समीक्षा की और कहा की फील्ड लेवल पर निगरानी अच्छी तरह से हो। साथ ही जरूरी दवाएं एवं जांच कीट अवश्य रखे। उन्होंने कहा कि सहिया और एएनएम सभी घरों में जाकर सभी तरह की बीमारी के बारे में जानकारी अवश्य लें और बीमारियों की गंभीरता को देखते हुए सीएचओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर मरीजों का इलाज तुरन्त करवाना सुनिश्चित करे।



