पाकुड़

डीपीआरओ ने किया सोनाधनी पंचायत भवन का निरीक्षण

DPRO inspected Sonadhani Panchayat Bhawan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। गुरुवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पाकुड़ प्रीतिलता मुर्मू के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत सोनाधनी पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत का कैशबुक, योजना पंजी, जन्म-मृत्यु पंजी,पंचायत सुदृढ़ीकरण, कैशबुक पंजी का अवलोकन किया। साथ ही पंचायत भवन में शौचालय, मीटिंग हॉल, पीएस, जीआरएस, भीएलई के कमरों का लाइट, वॉटर प्यूरीफायर योजनाओं का निरीक्षण कर, पंचायत सचिव एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत में कमी को चिन्हित कर चार दिनों के अन्दर सुधार एवं अपडेट करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड राज पदाधिकारी, मुखिया, पंचायत सचिव एवं भीएलई उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button