अमरोहा

सड़क हादसे में एक भाई की मौत, एक घायल

हसनपुर में गमी में शामिल होकर लौट रहे थे, वाहन ने मारी टक्कर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आदमपुर निवासी इंतजार (40) और उनके भाई हासिम हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से गमी समारोह में शामिल होकर विक्की से लौट रहे थे।
आदमपुर ढबारसी मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी विक्की को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिर गए। बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने इंतजार को मृत घोषित कर दिया। हासिम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
मृतक इंतजार अपनी पत्नी रोशन और चार बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button