अमेठी

नाली और रास्ते पर दबंगों ने किया कब्जा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। वर्षों पूर्व सरकारी नाली का निर्माण किया गया था। जिससे कई घरों के पानी का निकास होता था। इस बीच गांव के दबंग ने नाली पर मिट्टी डालकर रास्ते को बंद कर दिया है। पीड़ित राममिलन यादव निवासी बारीपुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोसी रामचन्दर यादव पुत्र रामदुलारे यादव ने मेरे घर के बगल बनी सरकारी नाली व रास्ते को मिट्टी डालकर बंद कर दिया हैं ।जिससे नाली का पानी प्रार्थी के घर में जा रहा है नाली का पानी व रास्ता अवरुद्ध होने से प्रार्थी परेशान है।
विगत दिनों में हुई बरसात का पानी घर के अंदर घुसने से घर में रखा सारा राशन बर्बाद हो गया। प्रार्थी 31 मार्च 2025 से सक्षम अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है। अभी तक अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button