
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के पतेई खादर गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। मोहम्मद पुत्र सुबराती के घर में अज्ञात चोरों ने बीती रात कूमल लगाकर प्रवेश किया।
चोरों ने घर से चांदी के जेवर, चेन, पेंडिल, हसली और कुंडल चुरा लिए। साथ ही पीतल के बर्तन, सोने के आभूषण और दस हजार रुपए की नकदी भी ले गए। चोरों ने बच्चों की गुल्लक में रखे पैसे भी चुरा लिए।
सुबह पीड़ित ने घर के पीछे कूमल लगा देखा। घटना की सूचना पर मौके पर लोग एकत्र हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


