गोड्डा

राहा गांव में जल जमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

महामारी फैलने की आशंका, ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बसंतराय : प्रखंड क्षेत्र के राहा पंचायत अंतर्गत ग्राम राहा में मस्जिद के निकट मास्टर बदरुद्दीन के घर के पास मुख्य सड़क पर गंभीर जल जमाव की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानियों को चरम पर पहुंचा दिया है। सड़क किनारे मिट्टी भरकर जल निकासी का मार्ग रोक देने के कारण यह भयावह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह केवल जल-जमाव नहीं बल्कि एक संभावित महामारी का संकेत है। डायरिया, हैजा और कालाजार जैसी बीमारियों के फैलने की पूरी आशंका बन गई है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य से इस तरह का खिलवाड़ किसी भी हाल में स्वीकार नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क किनारे स्थित एक सरकारी कुआं को वर्तमान में जो अनुपयोगी है ।उसमें जल निकासी की अनुमति नहीं दी जा रही है। यदि इसका प्रयोग सड़क पर जमा जल को हटाने के लिए किया जाए तो सड़क पूरी तरह से जल रहित हो जाएगा। व्यक्ति विशेष के दबंगई के कारण यह कार्य नहीं हो पा रह है। स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण भी जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के लापरवाही एवं उदासीनता के कारण भी लगातार जल जमाव से महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। जनप्रतिनिधि भी जल निकासी के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बना रहे हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे एवं नमाजियों को भारी कठिनाइयों हो रही है। करोड़ों रुपए की लागत सेबन रहे सड़क को भी भारी क्षति होने का अंदेशा है। लोकहित में जल जमाव को तुरंत समाप्त करने की दिशा में प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button