गोड्डा
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने हरि देवी रेफरल अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ठाकुर गंगटी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरि देवी रेफरल अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। वहीं पौधरोपण के बाद कार्यकर्ताओं ने सभी पौधों में पर्याप्त मात्रा में पानी भी डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधा लगाना अति आवश्यक होता है। प्रत्येक मनुष्यों को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा निश्चित रूप से लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी करना चाहिए। पौधे से ही वर्षा होती है, पौधे से ही वातावरण अनुकूल होता है, साथ ही साथ पौधे से ही छाया और फल ही प्राप्त होता है, पौधे से अनेकों प्रकार का लाभ होता है।कार्यकर्ताओं ने कई प्रकार का छायादार और फलदार पौधे को लगाया। कहा कि इस लगाए गए पौधे की देखरेख भी की जाएगी, आवश्यकता के अनुसार इसमें पानी भी डाला जाएगा। अगर जरूरत होगी तो अन्य पौष्टिक दवाई के साथ-साथ अन्य पौष्टिक पदार्थ भी पौधे में डाला जाएगा। पौधे की घेराबंदी की जाएगी और बड़े होने पर इसके टहनी को भी डिजाइनदार ढंग से सुशोभित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि वे लोग अपने निकट वाले जगह के जीवित पेड़ पौधे की भी रक्षा करेंगे। वहीं मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल खबीर, उपाध्यक्ष ललन कुमार यादव, सचिव जफर आलम, महासचिव अक्षय कुमार यादव, भास्कर कुमार, गोड्डा जिला युवा कोर्डिनेटर अहसान अंसारी, सुबोध यादव, ठाकुर राजेश, शरीफ आलम, मिस्टर खान, सुखलाल अंसारी आदि मौजूद थे।



