जामताड़ा

जामताड़ा में डीसी ने लगाया जनता दरबार, सैकड़ों फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं

DC held a public hearing in Jamtara, hundreds of complainants presented their problems

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।जामताड़ा। उपायुक्त रवि आनंद ने शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से आए दर्जनों फरियादियों ने अबुआ आवास, पीएम आवास, पेंशन, भू-अर्जन मुआवजा, नियुक्ति पत्र, मनरेगा में गड़बड़ी, वन भूमि कटाई, स्पॉन्सरशिप योजना समेत कई मामलों पर शिकायत दर्ज कराई। डीसी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए ऑन द स्पॉट कई मामलों में कार्रवाई की और शेष को त्वरित निपटारे हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। नारायणपुर निवासी महिला की पेंशन बंद होने की शिकायत पर डीसी ने सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। स्पॉन्सरशिप योजना से वंचित महिला की फरियाद पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को बुलाकर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। डीवीसी विस्थापितों की मांगों, पीएम आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने, नियुक्ति पत्र में देरी, पेड़ कटाई और मनरेगा में घोटाले जैसे मामलों पर तत्काल जांच के आदेश दिए गए। चौकीदार बहाली मामले में डीसी ने स्पष्ट किया कि मामला न्यायालय में लंबित है, आदेशानुसार कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता दरबार का आयोजन होगा, ताकि लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जा सकें और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button