सिंगरौली

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिंगरौली में आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई अहम बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सिंगरौली । भारतीय जनता पार्टी के सिंगरौली जिला कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। बैठक में पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रमुख, व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान, बूथ विस्तार योजना एवं आगामी पंचायत/निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना था। जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन ही शक्ति है, और हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना है।
सुंदरलाल शाह ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को आगामी महाजनसंपर्क अभियान, विशेष सदस्यता अभियान तथा बूथ सशक्तिकरण योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मोर्चा प्रमुखों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से जन संवाद करें और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए प्रयास करें।
बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए और संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में विचार रखे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button