धनबाद

लगातार हो रही बरसात से बना गोफ, ग्रामीणों में दहशत

Continuous rain has created a goaf, villagers are terrified

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जिले के बरोरा पंचायत अन्तर्गत बीसीसीएल बरोरा चेकपोस्ट से मण्डल केदुआडीह बस्ती जाने वाले पीसीसी सड़क मार्ग के समीप गोफ बनने से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां बीसीसीएल द्वारा पूर्व में अंडर माईनस चलाया गया था, और ये बरोरा एरिया वन के अन्तर्गत आता है।और अब लगातार हो रही बारिश के कारण यहां एक बड़ा सा गोफ बन गया है। इस गोफ के बनने से यहां कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है ।यहां आसपास के बच्चे खेलते है और मावेशी, जानवर आते हैं। इसके साथ- साथ हमलोगों का आना- जाना भी इसी सड़क मार्ग से होता है। इसलिए हम ग्रामीण ये मांग एवं निवेदन करते है कि इस गोफ कि भराई जल्द से जल्द कराई जाय, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button