पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू एवं अजीजुल ईस्लाम समेत हाजी समद अली व विकास मुर्मू ने की एनएच- 333ए सड़क निर्माण कार्य का भुमि पूजन

MLA Hemlal Murmu and Azizul Islam along with Haji Samad Ali and Vikas Murmu performed the ground breaking ceremony for the construction of NH-333A road.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के फुलपहाड़ी पंचायत में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने संयुक्त रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। वही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, जाति, निवास व आय प्रमाणपत्र सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण भी किया गया। इस दौरान आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में विधायक हेमलाल मुर्मू जी ने मातृ लाभुकों के बीच फल, खीर एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में ऐसे शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद जनता तक पहुंचे। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाएं सरल-सुलभ और पारदर्शी रूप से पहुंचे। वही झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने शिविर में पहुंचे लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह सरकार चाहती है कि जनता कार्यालयों के चक्कर न लगाए, बल्कि योजनाएं स्वयं जनता तक पहुंचे।” कार्यक्रम के पश्चात माननीय लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू के उपस्थिति में धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक बनने वाले एनएच- 333ए सड़क निर्माण कार्य का भुमिपूजन सम्पन्न हुआ। मौके पर केन्द्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button