बरेली

पंचम यम द्वितीया पूजन में जगी गंगा-गौ-बेटी बचाने की अलख

2151 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, महिला कल्याण समिति एवं भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन बाबा श्री विश्वनाथ मंदिर, बेकमा हाऊस के पास पंचम यम द्वितीया पूजन समारोह श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम मां गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ, रक्तदान महादान एवं सनातन आध्यात्म चिंतन को समर्पित रहा।
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व तथा संरक्षक सी.एल. शर्मा व अनुपम कपूर के संरक्षण में हुए आयोजन में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना व कलम-दवात पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एड. रहे, अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, व्यापारी नेता वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल, प्रदीप सक्सेना, अमर सिंह परमार मौजूद रहे।
तीन सत्रों में हुआ आयोजन
प्रथम सत्र में कथा व्यास गोपाल कृष्ण ठाकुर महाराज ने मंत्रोच्चारण के बीच चित्रगुप्त पूजन, हवन व कलम-दवात पूजन कराया। द्वितीय सत्र में “भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के भगवान हैं, क्यों और कैसे” विषय पर विचार गोष्ठी हुई, इसके बाद भजन संध्या हुई। तृतीय सत्र में 2151 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव व महाआरती की गई।
कार्यक्रम में समाजसेवा में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने गंगा-गौ-बेटी बचाने, पर्यावरण संरक्षण, महिला सम्मान व रक्तदान का संकल्प लिया। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सचिन श्याम भारतीय, अमित कुमार, अनुराग सक्सेना, संजीव सक्सेना, जीतेश राज नक्श, उमेश त्रिगुणायत, आशीष प्रधान, श्वेता प्रधान, हरजीत कौर, रवि प्रकाश शर्मा, प्रवीण शर्मा, कनिष्क शर्मा, अंकुर सक्सेना, विशेष कुमार, अभिषेक सक्सेना, अखिलेश शर्मा, रवि सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button