झुंझुनू

क्यामसर में बनने वाले 165 फीट ऊंचे मन्दिर के पोस्टर का चिड़ावा में विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चिड़ावा। कस्बे की चौधरी कोलोनी स्थित सामुदायिक भवन में वीर तेजाजी महाराज के पोस्टर का विमोचन न पा उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़ेसरा, भाजपा युवा नेता सुरेश भुकर, पार्षद रजनीकांत मान, पार्षद मुकेश पूनियां , युवा नेता विकास भालोठिया एवं शिक्षाविद रणवीर थालौर के सानिध्य में विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में मास्टर हनुमान पचार, राकेश राव, मास्टर रामजीलाल झाझड़िया, बलबीर सिंह भगासरा, मास्टर राजेन्द्र झाझडिया, अजीत सिंह चनानियां, विरेन्द्र पचार, जयसिंह चाहर, चंद्रसिंह राव, वीर सिंह ने पोस्टर का विमोचन कर क्यामसर गांव में बनने वाले 165 फीट ऊंची गुम्बद के भूमिपूजन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में चलने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, उपाध्यक्ष सूबेदार विरेन्द्र कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा, चिड़ावा ब्लॉक सचिव हरिश फोगाट ने सभी का आभार प्रकट किया। ज्ञात रहे राष्ट्रीय जाट महासंघ के मार्गदर्शन में तेजा भक्तों के सहयोग से चिड़ावा तहसील के क्यामसर गांव में लोक देवता तेजाजी महाराज का एक भव्य मंदिर निर्मित होने जा रहा है। यह मंदिर 5 बीघा जमीन में तेजाजी महाराज की 165 फीट ऊँचाई की विशाल शिखर गुम्बद बनेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button