पाकुड़

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास

Students were made to practice yoga on International Yoga Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के पियादापुर स्थित संत जोसेफ स्कूल में योग अभ्यास का कार्यक्रम फादर कोरनेलियुस हेम्बृम के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने योग अभ्यास किया और फिज़िकल ट्रैनर संजय कुमार ने सभी को योग करने के लिए प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न प्रकार के आसनों के महत्व से अवगत करवाया। प्रधानाध्यापक फादर सिरिल सोरेन ने छात्र छात्राओं को योग के महत्व को बताते हुए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित कर सूर्य नमस्कार से परिचित करवाया। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को बताया कि योग से हम जीवन को निरोगी बन सकते हैं और योग का सही प्रशिक्षण करने पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सीरिल, फादर कॉर्नेलियस, खेल शिक्षक संजय कुमार भगत विद्यालय के काउंसिल सदस्य अबुल जी, श्रेया कुमारी सहित सभी शिक्षक और छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button