नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चल रहे चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग रविवार को सम्पन्न हो गया।समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष मांडवी एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पाल, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल शामिल हुए। अभाविप झारखण्ड के प्रांत अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल ने विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई। पाकुड़ के जिला संयोजक के दायित्व के लिए सुमित पांडे के नाम की घोषणा हुई। सुमित पांडेय 2018 से विद्यार्थी परिषद के सम्पर्क में हैं। सुमित पांडेय को 2021 में पाकुड़ के नगर मंत्री का दायित्व एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जैसे दायित्वका निर्वहन किया है। अब प्रदेश नेतृत्व ने पाकुड़ जिला के जिला संयोजक के दायित्व के रूप में उनके नाम की घोषणा की है। सुमित पांडेय ने बताया कि वे स्वयं को भाग्यशाली समझते हैं कि राष्ट्र के निर्माण के कार्य में अभाविप एक यात्री बनकर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आगामी योजनाओं में जिले में सभी इकाईयों का इकाई गठन करना सबसे पहला कार्य होगा।



