मुरादाबाद

10 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के अब्दुल्लापुर लेदा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अता हुसैन पुत्र गुलजार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अता अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण वह अचानक डूब गया।
कई घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही अता तालाब में उतरा, वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया और भागकर गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पिता गुलजार और परिजन बदहवासी की हालत में मौके पर पहुंचे।
गांव के कुछ स्थानीय गोताखोर युवकों ने तालाब में उतरकर कई घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अता की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button