पाकुड़

डीसी , एसपी, व डीडीसी समेत वरीय पदाधिकारियों न माल्यार्पण कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। हाटपाड़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती काजल तिकी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार* ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। इसी दिन वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ था। उन्होंने समस्त जिलावासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त मनीष कुमार* ने कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक महान जननायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों और नेतृत्व से आदिवासी समाज में नए सामाजिक व राजनीतिक युग की शुरुआत की। उनके जीवन से हमें सदैव प्रेरणा मिलती है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की आवश्यकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button