छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार विकल्प रंजन शुक्ला के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार विकल्प रंजन शुक्ला के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने अपने कार्यों और योगदान से पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई।आकाशवाणी एवं दूरदर्शन रायपुर से जुड़े उनके कार्यों और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व, कार्यशैली और योगदान पत्रकारिता जगत के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।इस दुःख की घड़ी में सभी पत्रकार साथी एवं शुभचिंतक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

🙏🙏पूर्व आकाश वाणी संवाददाता
मनीष ठोकने नरेश श्रोती रोशन सिन्हा प्रेस क्लब के महासचिव विक्रांत शर्मा ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button