ललितपुर

स्वशासी मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

प्रधानाचार्य ने कहा- बच्चे देश का भविष्य, उनके स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर देना होगा विशेष ध्यान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, अधिकारों और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्रधानाचार्य डा. मयंक कुमार शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सीएमएस डा.गजेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा.मधुरेंद्र सिंह राजपूत एवं एसोसिएट प्रो.डा.देश निधि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनका स्वस्थ, शिक्षित एवं सुरक्षित वातावरण में विकास सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के साथ ही उचित पोषण, नियमित टीकाकरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। आयोजन विभागाध्यक्ष डा.आकृति यादव के नेतृत्व में किया गया। इसमें विभाग के चिकित्सक डा.आलोक तिवारी, डा.मनीष कुमार, डा.अनामिका कैलासिया, डा.जेएस बख्शी, डा.डीबी सिंह एवं डा.हरेन्द्र सिंह चौहान, डा. के.के.साहू ने सक्रिय सहभागिता की। वहीं स्वास्थ्यकर्मी एवं स्टाफ नर्स पूजा बाजपेयी, वंदना, जुनैद खान तथा न्यूट्रिशनिस्ट दीपिका ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण, बेहतर पोषण और उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button