
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद । एक कुकर्मी जूडो कोच को अदालत ने 12 साल के बच्चे से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 15 साल कैद की सजा सुनाई है अदालत के आदेश पर जूडो कोच कासिम को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एडीजीसी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना 9 सितंबर 2017 की है मुरादाबाद पीतल बस्ती सूरज नगर निवासी एक व्यक्ति का 12 साल का बेटा करूला स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। इसी स्कूल में करूला का रहने वाला मोहम्मद कासिम पुत्र शमशुल अली जूडो का कोच था। वह बच्चों को जूडो सिखाता था।
घटना वाले दिन बच्चे को जूडो की ट्रेनिंग के बहाने मोहम्मद कासिम अपने साथ जंगल में ले गया जहां ले जाकर उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। इस घटना के बारे में बच्चे ने घर लौटकर अपने परिजनों को जानकारी दी। घटना का पता चलते ही परिजनों ने मोहम्मद कासिम के खिलाफ केस दर्ज कराया पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाॅस्को एक्ट धनेंद्र कुमार की अदालत में हुई अभियोजन पक्ष एडीजीसी मनोज गुप्ता ने रखा। एडीजीसी ने बताया कि दोनों पक्ष को सुनने के बाद और साक्ष्यों का मूल्यांकन करने के बाद अदालत ने मोहम्मद कासिम को 12 साल के बच्चे से दुष्कर्म का दोषी करार दिया।
जिस पर कासिम को 15 साल के सश्रम कारावास और ₹60000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।



