सीकर
खंडेला विधायक ने पत्रकारों से की प्रेस वार्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर : आभावास। खंडेला विधायक सुभाष मील विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों से की प्रेस वार्ता आयोजित हुई। खंडेला विधानसभा क्षेत्र में अपने 18 माह के कार्यकाल में के विकास कार्य की जानकारी दी जिसमें 125 करोड़ सड़क निर्माण पर, 27 करोड़ शिक्षा पर, 33.82 करोड़ पर पेयजल सहित अनेक योजनाओं पर खर्च किया गया समारोह में जन समस्याओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा हुई। खंडेला विधायक ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकार स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। कांवट, रीगंस, बावड़ी, खंडेला, चला, चौकड़ी, आभावास, सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में कस्बे से पत्रकार पहुंचे



