प्रतापगढ़

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा व सांसद सी.पी. जोशी ने गौतमेश्वर में ज़िप लाइन का किया लोकार्पण, लगाए पौधे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

प्रतापगढ़ अरनोद – गौतमेश्वर स्थित लव कुश वाटिका में रविवार को ज़िप लाइन का लोकार्पण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एवं सांसद सी.पी. जोशी ने ज़िप लाइन सुविधा का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी, वन विभाग के रेंज अधिकारी दिलीप सिंह गौड़, लालगढ़ सरपंच उदयलाल मीणा, भाजपा के पूर्व अरनोद मंडल प्रवक्ता पवन धाकड़ और सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र गिरी गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौतमेश्वर प्रतापगढ़ जिले का एक प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक स्थल है, जो प्राकृतिक झरनों, हरियाली, प्राचीन मंदिरों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह स्थान न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक मनमोहक गंतव्य है।
यहाँ स्थित प्राचीन गौतमेश्वर महादेव मंदिर, वर्ष भर जल प्रवाहित करती कुंडीयां, और हाल ही में विकसित की गई लव कुश वाटिका इसे एक संपूर्ण पारिवारिक पर्यटन स्थल बनाती है। ज़िप लाइन जैसी साहसिक गतिविधियों की शुरुआत से अब युवाओं के लिए भी यह स्थान आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गौतमेश्वर क्षेत्र को एक आदर्श पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और स्थानीय युवाओं को इससे जोड़कर रोजगार के अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक पौधे लगाएं और इस प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने को कहा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button