मुरादाबाद

प्रदीप सिंह को भाजपा ने नियुक्त किया मण्डल महामंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद। भगतपुर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद की नवीन मण्डल इकाइयों की घोषणा हाल ही में की गई है, जिसमे प्रदीप सिंह समाजसेवी निवासी गांव चक कचनाल थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद को भगतपुर मण्डल से भाजपा मण्डल महामंत्री का दायित्व की नवीन जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है, बताते चले कि प्रदीप सिंह पिछले कई वर्षो से भारतीय जनता पार्टी में अनेकों दायित्व पर अपनी भूमिका निभा चुके है, तथा प्रदीप सिंह का यह सफर सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था फिर उनकी कार्यशैली को देखकर पार्टी ने उन्हें बूथ अध्यक्ष बनाया तथा पिछले कई बर्षो से प्रदीप सिंह भारतीय जनता पार्टी में जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे, तथा पार्टी ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें मण्डल महामंत्री के रूप में नवीन दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी है। तथा प्रदीप सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षो से निष्पक्ष निष्ठा और क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए और समाजसेवा का कार्य कर रहे थे, जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उसे कड़ी मेहनत ईमानदारी निष्ठा पूर्वक के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button