मेरठ

एमआईटी में एटीएएल एफडीपी का सफल समापन

विशेषज्ञों ने साझा किए वित्तीय मॉडलिंग के नवाचार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा एआईसीटीई के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय एटीएएल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “वित्तीय मॉडलिंग में उभरती प्रवृत्तियाँ” रहा, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 50 प्राध्यापकों ने भाग लिया।

समापन दिवस की शुरुआत एमआईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों को सतत सीखने और तकनीकी नवाचारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

दिन के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. नारायण दीक्षित, बिज़नेस हेड, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (सोलर डिवीजन), मुंबई, ने फाइनेंशियल वैल्यूएशन पर आधारित एक संवादात्मक और गहन व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कंपनियों के मूल्यांकन की प्रमुख विधियों और व्यावहारिक दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा की।

समापन सत्र का शुभारंभ निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान एवं प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. दयानंद शर्मा (प्रोग्राम डायरेक्टर एवं हेड, नेवी ग्रुप) के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को व्यावसायिक कौशलों से जोड़ने और उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं की समझ विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं।

एफडीपी समन्वयक डॉ. अंकुर गोयल और सह-समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों, तकनीकी टीम और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन शाजिया सैफी और पल्लवी जैन द्वारा किया गया, जिन्हें उनके उत्कृष्ट संयोजन हेतु विशेष धन्यवाद भी दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button