मुरादाबाद

अस्पताल के नजदीक लगे है कूड़े के ढेर ,मरीज़ परेशान डॉक्टर ने जताई नाराजगी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद। मूंढापाण्डे विकाखंड क्षेत्र के गांव लालाटीकर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भौतिक आंकलन किया गया। जबकि हाल ही में वर्चुअल माध्यम से किया गया था। पूर्व में किए आंकलन में डॉ सारूप खान ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए। एनक्यूएएस की प्रतियोगिता में छह सौ पचास में से डॉ सारूप खान ने पांच सौ सैंतालीस अंक प्राप्त किए। जिसमें एएनएम रीना शर्मा ने का पूर्ण योगदान रहा। उन्होंने एक सौ पचास में एक सौ बीस से अधिक अंक प्राप्त किए।
   ग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर लालाटीकर पर आंकलन अधिकारी डॉ अमनदीप सिंह व डॉ प्रकाश वैष्णव  द्वारा शांति पूर्व कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आंकलन अधिकारी  द्वारा निर्देश दिया गया कि अस्पताल से पंद्रह फिट की त्रिज्या पर चारदीवारी होना अत्यंत आवश्यक है। जिसके संबंध में  ब्लॉक स्तर से प्रस्ताव को जिले पर स्थानांतरण के निर्देश दिए।    अस्पताल के नजदीक गंदगी होने से मरीज़ और तीमारदार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आंकलन अधिकारी ने ग्राम प्रधान ताराचंद से जल्द ही सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा है। इस दौरान डॉ अंजू पूनिया ,डॉ राय बहादुर ,डॉ मो. अशरफ ,डॉ मो आरिफ ,डॉ पंकज ,डॉ बीसीपीएम रिजवान उल हक़ बीपीएम प्रमोद कुमार ,डॉ कुंवरपाल, डॉ रामकिशोर, डॉ कार्तिक शर्मा ,डॉ स्टेफी मार्टिन ,डॉ रिचा वर्मा, डॉ प्रिया शर्मा,परवेज अख्तर ,यासीन अहमद, फिरोज खान ग्राम प्रधान ताराचंद के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button