सिंगरौली

ट्रेलर ने दूध बेचने जा रहे बाइक सवार को कुचला, हुई मौत, कई घंटे आवागमन रहा बंद 

सिंगल सड़क होने से आये दिन सिंगरौली ज़िले में कोयला वाहनों से हो रहे हादसे, कई घरों के बुझ गए चिराग़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । ऊर्जाचल की सड़कों पर कोयला लदे वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। कोयला लेकर दौड़ते वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन हादसे का कारण बन रहे है। आज दिनांक 23-06-2025 जिले के परसौना में घर से दूध बेचने जा रहे एक बाइक सवार को कोयला परिवहन कर रहे एक ट्रेलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना खुटार चौकी अंतर्गत परसौना पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान अन्ने लाल पाल (उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी चाचर, के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इस घटना से आक्रोषित परिजनों ने शव को रोड में रख कर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे और कोयला परिवहन के लिए अलग सड़क की मांग कर रहे है।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम किया हुआ है। उनके हंगामे के कारण सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर SDM विधायक सिंगरौली तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है और लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।
प्रशासन के पास नहीं है कोई प्लान डबल लाइन रोड का बनाने का ?
यह घटना सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है,क्योंकि सिंगरौली में आये दिन भारी वाहनो से किसी ना किसी की जान जा रही खासकर कोयला परिवहन वाले वाहन से लेकिन इसके रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम जिला प्रशासन के द्वारा नहीं उठाया जाता जिसकी वजह से ग्रामीण काफ़ी आक्रोषित हो जाते है। परिजनों की मुख्य मांगें डबल लाइन सड़क मार्ग का निर्माण और उचित मुआवजा हैं। वे चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और उन्हें उनके प्रियजन के खोने का उचित मुआवजा मिले। वही आक्रोश की वजह से 6 घण्टे से ज्यादा बन्द रोड को बहाल कराया गया है परिजनों को समझाने की कोशिश की गयी। परिजनों को अडानी कंपनी की तरफ से साढ़े चार लाख और ट्रांसपोर्टर से दो लाख देने पर सहमती बनी है वही परिवार के एक व्यक्ति को अडानी में नौकरी का भी अस्वासन दिया गया है।
ज़िले में आये दिन हो रहा हादसा, नहीं चेत रहा प्रशासन
लोगों का कहना है कि आए दिन हो रहे सड़क हादसे के बाद न तो परियोजनाओं के आला अधिकारी चेते हैं और न ही प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है। किलर रोड के नाम से विख्यात हो चुकी सिंगरौली की सड़को पर जगह-जगह कोल का परिवहन करने वाले अनेक ट्रेलर, हाइवा पार्क किए जा रहे हैं। यहां सिंगल लेन होने के कारण हादसों में दिनोदिन इजाफा होते जा रहा है। और ऐसे हालात में सड़को पर खड़े इन वाहनों से सड़क पर दौड़ते वाहन अनियंत्रित होकर टकरा रहे हैं, फलस्वरूप लोगों की जानें जा रही है। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी खड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञातव्य हो कि गत दिनों कई लोगो की मौते हो चुकी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button