सिंगरौली

सिंगरौली के गोडहा गांव में पहुंचा 7 फीट का मगरमच्छ रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जिले के चितरंगी क्षेत्र में सोन घड़ियाल अभयारण्य से निकाल शनिवार रात एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में पहुंच गया। यह घटना ग्राम पंचायत गांगी के गोडहा गांव के मगरमच्छ रिहायशी इलाके में पहुंच गया। यह घटना ग्राम पंचायत गांगी के गोडहा गांव के यादव टोला में हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सोन घड़ियाल अभयारण्य के अधिकारियों को सूचित किया।
सोन नदी स्थित घड़ियाल अभ्यारण में सैकड़ों मगरमच्छ निवास करते हैं। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ पानी के ऊपर और किनारों की ओर आ जाते हैं। इस मगरमच्छ ने किसी इंसान या जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया।
सुरक्षित सोन नदी छोड़ा
रेस्क्यू टीम ने रविवार सुबह मगरमच्छ को पकड़ लिया। रेस्क्यू अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह वयस्क मगरमच्छ 7 फीट लंबा था। टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित सोन नदी में वापस छोड़ दिया। उन्होंने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के मौसम में मगरमच्छों का रिहायशी इलाकों में आना आम बात है। मगरमच्छ के रेस्क्यू तक स्थानीय निवासी भयभीत रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button