बाराबंकी में पति-पत्नी का विवाद सुलझा
महिला थाने में काउंसलिंग के बाद दंपति ने नई शुरुआत का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में महिला थाना और महिला परामर्श केंद्र वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण कर रहा है।
आज महिला थाने में एक पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का मामला आया। महिला थाना और महिला परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह समझौता किया।
दंपति ने एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे नए सिरे से जीवन की शुरुआत करेंगे और खुशी-खुशी साथ रहेंगे। महिला थाना प्रभारी और काउंसलरों ने दंपति को नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दंपति को समझाया कि बीती बातों को लेकर विवाद न करें और प्यार से रहें।
महिला थाना प्रभारी ने दंपति को 15 दिन बाद फिर बुलाया है। इस दौरान वे दंपति की स्थिति का जायजा लेंगे।



