बेतुल

 कदम अभियान में हाथी नाले के किनारे से 96 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। 75 कदम अभियान के 25वें दिन वृंदा सोशल फाउंडेशन के सहयोग से सागौन वन के पास हाथी नाले के किनारे सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 96 किलो पॉलीथिन, प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री एकत्रित कर नगर पालिका को सौंपी गई।
अभियान में शामिल सदस्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नालों और नालियों में फेंका जाने वाला प्लास्टिक कचरा नदी के पानी के प्रवाह और पर्यावरण को प्रभावित करता है। इससे बचाव के लिए नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचना चाहिए।
अभियान में डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी, नवल सिंह ठाकुर, शंकर चांवरिया, हेमन्त चंद्र, बबलू दुबे, राधेलाल बनखेड़े, दीपक नामदेव, पिंकी भाटिया, सत्येंद्र नागले, श्रीमती नीलम दुबे, अनिल दुबे और वृंदा सोशल फाउंडेशन के संचालक राहुल सिंह ठाकुर शामिल रहे।
इस अवसर पर अनिल दुबे एवं श्रीमती नीलम दुबे ने कहा कि नालों में फेंका जाने वाला प्लास्टिक कचरा नदी के लिए नुकसानदायक है। पिंकी भाटिया, आर. एल. बनखेड़े और दीप मालवी ने भी प्लास्टिक कचरे से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया। नागेन्द्र सरनकर और राधेलाल बनखेड़े ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरे का उचित निपटान जरूरी है।
अभियान के सदस्यों ने नागरिकों, दुकानदारों और फल-सब्जी विक्रेताओं से सार्वजनिक स्थानों पर पॉलीथिन व प्लास्टिक कचरा नहीं फेंकने और इनके उपयोग को कम करने की अपील की।
अभियान का 26वां चरण मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एचएमटी फैक्ट्री, सदर से शुरू होगा। अभियान से जुड़े सदस्यों ने नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button