पाकुड़

संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने की तैयारियां तेज़, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Preparations are in full swing to make the Save Constitution rally a success, the venue was inspected

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी 29 जून 2025 (रविवार) को पाकुड़ जिला अन्तर्गत प्रखण्ड लिट्टीपाड़ा में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली के अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी के मंत्रीगण एवं विधायकगण की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसके ध्यानार्थ कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के निर्देशानुसार बुधवार को पाकुड़ जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, साहिबगंज जिलाध्यक्ष बरकत खान, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारुल इस्लाम, लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष मुर्शीद आलम, गणेश शाह एवं मिलन कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान तैयारियों की स्थिति से प्रदेश महासचिव तनवीर आलम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थल का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की ताकीद की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button