उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई विधि सम्बन्धी समीक्षा बैठक
A review meeting regarding law was held under the chairmanship of Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। उपायुक्त सह- जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विधि शाखा से सम्बन्धित मामलों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बन्धित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किये जाने की विभागवार समीक्षा किया गया। विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जितने भी मामलों में कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है, वैसे सभी लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को ससमय प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री श्रेयांश, आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, विधि शाखा प्रभारी अनिल मिंज अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी जुड़े थे।



