सीकर

मलिकपुर में अन्त्योदय शिविर आयोजित।

पत्रकार के परिवार को शिविर में मिला न्याय।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सीकर,बावड़ी। ग्राम पंचायत मलिकपुर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा का आयोजन किया गया। बावड़ी गिरधावर सुरेश कुमार बलोदा ने बताया कि शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रींगस बृजेश कुमार व तहसीलदार विवेक कटारिया ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। शिविर में नामान्तरकरण अठाईस, खाता दुरूस्ती आठ, रास्ते के प्रकरण सात, कुर्रेजात दो, पत्थरगढ़ी एक, सीमाज्ञान पांच, मृदा नमूना संग्रहण तीस, मृदा कार्ड पन्द्रह, एनएफसए आवेदन निस्तारण नौ, पेंशन सत्यापन तीन, आयुष्मान कार्ड तेरह बनाये गये। साथ ही ग्रामीणों ने समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। पत्रकार के परिवार को मिला न्याय ठीकरिया गांव में संयुक्त खातेदारी की भूमि में पक्षकरों में करीब चार साल से आपसी सहम्मती नहीं थी। रींगस कोर्ट में रीना देवी पति राकेश कुमार निवासी बावड़ी ने दावा प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक डिग्री जारी होकर विभाजन प्रस्ताव तैयार हुआ। और उसका बंटवारा कैम्प में हो चुका है। जिसका शिविर में नामांतरण दर्ज किया गया। ऐसे में ग्रामीण पत्रकार के परिवार को न्याय मिला। किसानों व ग्रामीणों ने सुनी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर में एसडीएम रींगस व तहसीलदार विवेक कटारिया ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है शिक्षा, चिकित्सा, कृषि सहित अनेक योजनाओं को किसानों व ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बावड़ी गिरधावर सुरेश कुमार बलोदा, मलिकपुर पटवारी जितेन्द्र, बावड़ी पटवारी अमीचंद, ठीकरिया पटवारी सुरेन्द्र कुमारी, प्रशासक नाथी देवी, लक्ष्मणराम वर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा, धूड़सिंह रूलानियां, भंवर सिंह शेखावत सहित अनेक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button