अलवर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा 27 से 30 जून विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा अंतर्गत 26 से 30 जून तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 27 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत साहोडी, केरवाजट एवं उमरैण, रामगढ तहसील की ग्राम पंचायत खानपुर कलां एवं चौरोटी पहाड, नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर, राजगढ तहसील की ग्राम पंचायत राजपुरबडा, टहला तहसील की ग्राम पंचायत टोडा जयसिंहपुरा एवं यालुता, प्रतापगढ तहसील की ग्राम पंचायत अजबगढ एवं सिलीबावडी, कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत कालवाडी, सालवाडी एवं गारू, मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत माधोगढ, चौमू एवं पृथ्वीपुरा, गोविन्दगढ तहसील की ग्राम पंचायत मालपुर एवं तिलवाड, लक्ष्मणगढ तहसील की ग्राम पंचायत बेरला, सेहरा एवं टोडा नागर, रैणी तहसील की ग्राम पंचायत टहटडा एवं रैणी में शिविर आयोजित होंगे। 28 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत घेघोली,
सिरमोली एवं जटियाना, नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत नीकच, लक्ष्मणगढ तहसील की ग्राम पंचायत खोहरा, रसूलपुर एवं चिमरावली, रैणी तहसील की ग्राम पंचायत कानेटी एवं बहडकोकलां में शिविर आयोजित होंगे।
30 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत रायसिस, ठेकडा एवं ककराली, रामगढ तहसील की ग्राम पंचायत अलावडा एवं खिलौरा, नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा, राजगढ तहसील की ग्राम पंचायत मोतीवाडा एवं कलेशान, टहला तहसील की ग्राम पंचायत राजोर एवं खोह, थानागाजी तहसील की ग्राम पंचायत गुडाचुरानी, अंगारी एवं बामनवास चौगान, कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत अरूवा, इंद्रा कॉलोनी एवं सौंख, मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत बडेर, पूनखर एवं बंदीपुरा, गोविन्दगढ तहसील की ग्राम पंचायत दोंगडी एवं तालडा, लक्ष्मणगढ तहसील की ग्राम पंचायत दीवली, सेहदका एवं नारनौल, रैणी तहसील की ग्राम पंचायत माचाडी एवं बबेली में शिविर आयोजित होंगे।



