पाकुड़

कानून से जुड़े कैपेसिटी बिल्डिंग सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Capacity building cum training program related to law concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में पीएलवी कैपेसिटी बिल्डिंग सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सभागार में की गई। उक्त कार्यक्रम के तहत सभी उपस्थित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का कार्य की समीक्षा की गई। पीएलवी के कार्य दक्षता को बढ़ावा को लेकर कई महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान सचिव रूपा बंदना किरो ने सभी लीगल एड क्लीनिक अपने अपने कार्य क्षेत्रों, विद्यालय, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र समेत समाज में नशा मुक्ति से संबंधित उनके दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा गया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख ने नालसा के स्कीम के बारे में बताया और जागरूकता फैलाने को लेकर कहा। उक्त कार्यक्रम के दौरान बारी बारी से उपस्थित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को कार्य क्षेत्रों में आ रही समस्या के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही किसी भी पीड़ित अथवा पीड़िता के मामलों निष्पादन को लेकर सम्बन्धित थाने से लेकर न्यायालय तक कानूनी प्रक्रिया पर विशेष रूप से सचिव द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को विस्तृत रूप से बताया गया।मौके पर पीएलवी तेरेसा किस्कू, मल्लिका सरकार, सीमा साहा, प्रियंका झा , प्रियंका हेंब्रम, मिरु बेसरा, सुजाता घोष, कमला राय गांगुली, मनोज सोरेन, मोकमाउल शेख, ज्योति कुमारी, चन्दन रविदास, चंद्र शेखर घोष, मो सायेम अली, पिंटू मरांडी, कान्हु हांसदा, आजारूल शेख, खुदू राजवंशी, पिंकी मंडल, विजय कुमार राजवंशी, उत्पल मंडल एवं नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button