बरेली

बरेली समेत आसपास के जिलों में छाया  घना कोहरा, सर्दी से कांपे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। बरेली समेत आसपास के जिलों में सोमवार को सुबह घने कोहरे की चादर छा जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। तड़के से ही कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई। हालात यह रहे कि वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। हाईवे से लेकर शहर की मुख्य और अंदरूनी सड़कों तक कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। सुबह 10 बजे के बाद ही कोहरा छाया रहा। सर्दी के प्रकोप से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सुबह-सुबह जरूरी काम व ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे। बदायूं और शाहजहांपुर में भी यही हाल रहा। तराई के जिले पीलीभीत और खीरी में घने कोहरे की चादर तनी रही। मौसम विभाग ने सप्ताह भर कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button