सीकर
मलिकपुर में पंचायत में किया पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रींगस (सीकर)बावड़ी। ग्राम पंचायत मलिकपुर में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में प्रशासक नाथी देवी व लक्ष्मण राम वर्मा के सानिध्य में पौधारोपण किया गया। लक्ष्मणराम व धूड़सिंह रूलानियां ने कहा कि पौधे लगाने से ही नहीं इनकी देखभाल व समय समय पर पानी डालना, जाल लगाकर पौधे को लंबे समय तक बचाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पांच पांच पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर गिरधावर सुरेश बलोदा, भंवर सिंह शेखावत, महेन्द्र कुमार शर्मा, धूड़सिंह रूलानियां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



